Ranchi News: दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा उपाय शीघ्र सुनिश्चित करें : डीसी
रांची, सितम्बर 24 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। दुर्घटना संभावित स्थलों और ब्लाइंड स्पॉट पर सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय शीघ्र सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस, परिवहन, एनएच, एसएच, आरसीडी समेत संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें। यह निर्देश उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने गुरुवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिया। उपायुक्त ने पिछले माह जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा करते हुए दुर्घटनाओं के कारणों, मृतकों, दर्ज एफआईआर और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुर्घटना के कारणों का गहन विश्लेषण कर उसकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क की मरम्मत, रम्बल स्ट्रिप्स, सड़क संकेतक और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने के साथ सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.