Ranchi News: दुर्घटना में मृत कर्मचारी के आश्रितों को मिला 1.62 लाख
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची की ओर से ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में जान गंवाने वाले स्वर्गीय रामेश्वर सिंह बिनझिया के आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। गुरुवार को क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने मृत कर्मचारी के आश्रितों को 1 लाख 62 हजार 326 रुपये की राशि सौंपी। साथ ही परिवार को जानकारी दी गई कि नियमानुसार उन्हें आजीवन लगभग 15 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी राज्य बीमा योजना का उद्देश्य श्रमिकों और उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। रोजगार के दौरान दुर्घटना में किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.