Ranchi News: दुर्गोत्सव में सहयोग करेगी सर्वधर्म सद्भावना समिति
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सर्वधर्म सद्भावना समिति ने शुक्रवार को कांटाटोली में बैठक कर दुर्गोत्सव में सबके बीच सद्भाव बनाने में सहयोग करने पर चर्चा की। समिति अध्यक्ष मो. इस्लाम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों के बीच परिचय पत्र बांटे गए। सभी को पूजा के दौरान पूरा सहयोग करने की अपील की गई। बैठक में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिनोचा, सह संयोजक विनोद यादव, सागर कुमार, मो इश्तेयाक, परवेज आलम, नौशाद आलम, नौशाद खान, जबीउल्लाह, आजाद अली, नुसरत परवीन, मोईन, साहिल, पवन, विशाल, राहुल, विशाल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.