रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि दुर्गोत्सव पर युवाओं की भागीदारी अहम होगी। पूजा के दौरान और प्रतिमा विसर्जन में युवा रांची जिला पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोगी तौर पर व्यवस्था बहाल रखने व भीड़ नियंत्रण में योगदान करेंगे। एसएसपी सोमवार को कार्यालय कक्ष में मुलाकात करने गए युवा दस्ता के प्रतिनिधियों से पूजा आयोजन को लेकर चर्चा कर रहे थे। सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि रांची में दुर्गा पूजा के दौरान अमन-चैन कायम रखने में युवाओं की जिम्मेवारी बढ़ी रहेगी और सभी हरसंभव सहयोग करेंगे। संगठन के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा, राजकिशोर प्रसाद, मदन साहू, गोपाल पारिक, मनीष कुमार, राहुल सिन्हा और सागर कुमार ने पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त किया कि दस्ता के सदस्य मुस्तैदी के साथ दुर्गा पूजा के दौरान जिम्मेवार...