रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची। श्री युवा सनातनी सेना और श्री दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक रविवार को हुई, जिसमें पूजा को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से मनाने पर चर्चा की गई। मुख्य संरक्षक सागर वर्मा ने बताया कि पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था संभालने हेतु 200 से अधिक वॉलंटियर तैनात रहेंगे। बैठक में पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों को परिचय पत्र बांटे गए। मौके पर अध्यक्ष पूरब वर्मा, महामंत्री राज वर्मा, शांतनु प्रताप, पीयूष यादव, किशन सहाय, सुस्मित गुप्ता, मयंक, आयुष, पियूष व अक्षर राज मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...