Ranchi News: दुर्गा पूजा में रात 12 बजे तक चलेंगी नगर बसें, छह रूटों पर मिलेगी सुविधा
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शहर में रात्रिकालीन नगर बस सेवा शुरू की जाएगी। शहर के छह प्रमुख रूटों पर 18 से 20 अक्तूबर तक नगर बसें चलेंगी। इससे पूजा पंडालों में दर्शन के बाद घर लौटने वाले लोगों को सुविधा होगी। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को इस सेवा में प्राथमिकता दी जाएगी। इन बसों का परिचालन रात 12 बजे तक किया जाएगा। यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर इसके बाद भी बसें चलाई जाएंगी। निर्धारित व्यवस्था के तहत प्रत्येक रूट पर दो-दो नगर बसें उपलब्ध रहेंगी। इस पहल का उद्देश्य दुर्गा पूजा के दौरान देर रात तक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा देना और उनके आवागमन को आसान बनाना है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: आज शाम से भारी वाहनों के प्रवेश पर लग जाएगी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.