Ranchi News: दुर्गा पूजा में भीड़ का आकलन कर होगी सुरक्षाबलों की तैनाती
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुर्गा पूजा को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के आदेश दिए हैं। प्रत्येक क्षेत्र में पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेले वाले स्थानों की सूची तैयार कर वहां संभावित भीड़ का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर ही सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। पुलिस को जिलवार लाइसेंसी, गैर लाइसेंसी व नए पूजा पंडालों का थानावार सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, संवेदनशील इलाकों के पूजा पंडालों की सूची भी बनायी जाएगी। स्थानीय थानों को पूजा समितियों के साथ बैठक कर नियमों की जानकारी देने और अवैध वसूली पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। अगलगी की वारदातों को रोकने के लिए पंडाल निर्माण में नायलॉन, सिंथेटिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल नहीं करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.