Ranchi News: दुर्गा पूजा में निकलेगी भव्य कलशयात्रा
रांची, सितम्बर 8 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। श्रीश्री दुर्गा पूजा महासमिति बेड़ो की बैठक अध्यक्ष कैलाश कुमार की अध्यक्षता में महादानी मंदिर परिसर में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से पूजा के प्रथम दिन भव्य कलशयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। नवरात्र के दौरान प्रतिदिन संध्याकाल में संगीतमय राम कथा और आरती के बाद रात्रि में भंडारे की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में आकर्षक पूजा पंडाल, भव्य लाइट और साउंड व्यवस्था के साथ महानवमी पर डांडिया महोत्सव, विजयादशमी पर रावण दहन और रात में भव्य जागरण आयोजित करने पर भी चर्चा हुई। मौके पर अध्यक्ष कैलाश कुमार, विकास बंटी रौनियार, आलोक देवघरिया, राजेंद्र साहू रौनियार, संजीव दुबे, रवि शंकर प्रसाद, डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता, रोशन सोनी, पार्थ सोनी, मुकेश कुमार, विनय सोनी, साधन राय, रवींद्र वर्मा, सोमा नायक, अंकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.