रांची, अक्टूबर 11 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुर्गा पूजा पर पंडालों से निकलने वाले कचरे के समुचित निपटान व भक्तों की सुरक्षा के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित दुर्गा पूजा पंडाल प्रतियोगिता होगी। नगर विकास एवं आवास विभाग की पहल पर राज्य की सभी निकायों में स्वच्छ और सुरक्षित पूजा आयोजन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर पर्व का आनंद ले सकें। ऐसे में इस प्रतियोगिता का आयोजन अलग-अलग नगर निकाय द्वारा अपने स्तर पर किया जाएगा। सभी पूजा पंडालों की स्वच्छता और सुरक्षा का मूल्यांकन प्रथम पूजा (रविवार) से लेकर विसर्जन पूर्ण होने तक निकाय द्वारा गठित टीम या समिति द्वारा किया जाएगा। साहिबगंज नगर परिषद ने इसे लेकर आम सूचना जारी की है। प्रतियोगिता के लिए कुल 100 अंकों के 10 मापदंड तय यह भी पढ़ें- Khaga...