Ranchi News: दुर्गा पूजा घूमने गए युवक पर फायरिंग, केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। न्यू पुंदाग निवासी रोहन राज नामक युवक पर दुर्गा पूजा में धुर्वा स्मार्ट सिटी के पास हमला कर गोली चलाई गई। मामले में पीड़ित ने पियूष पांडेय समेत तीन पर धुर्वा थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर को कार से घूमने निकला था। तभी सेल सिटी के हनुमान नगर निवासी पियुष और उसके दो दोस्तों ने पीछा किया। आरोप है कि तीनों ने रोहन की कार रुकवाकर बाहर आने को कहा। इनकार करने पर आरोपियों ने रॉड से कार पर हमला कर दिया। बचने के लिए वह भाग तो एक आरोपी ने पीछे से फायरिंग की। आरोप है कि इससे पहले रोहन की पियुष व उसके साथियों के साथ कहासुनी हुई थी। उसे हत्या की धमकी भी दी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.