रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ समाहरणालय में बैठक की। उपायुक्त ने आगमी दुर्गा पूजा की तैयारियों व शहर की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में समिति के सदस्यों ने उपायुक्त से दुर्गा पूजा के दौरान शहर की साफ-सफाई , सड़क मरम्मत , स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा की मांग रखी है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी और समस्याओं का सामना न करना पड़े। सभी मांगों को सुने के बाद उपायुक्त ने समिति के सदस्यों की मांगों को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर संत नरसिंह आश्रम प्रांगण में बैठक आयोजित, न...