रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को कांके थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ विजय कुमार ने की। बैठक में विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए। बीडीओ ने लोगों से आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने को लेकर चर्चा हुई। पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और किसी भी समस्या पर तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना देने को कहा गया। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्गा पूजा को लेकर गढ़पुरा में श...