Ranchi News: दुर्गा पूजा को लेकर अंचल स्तर पर निगम सक्रिय
रांची, अक्टूबर 8 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम के सभी अंचल कार्यालयों के पदाधिकारी और कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा पंडालों का निरीक्षण कर पूजा समितियों से समन्वय कर रहे हैं। बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा, डोरंडा और तुपुदाना अंचल के अधिकारी संबंधित वार्डों की पूजा समितियों से लगातार संपर्क में हैं। निगम ने पूजा समितियों से अपील की है कि किसी भी आवश्यकता या समस्या की जानकारी संबंधित अंचल कार्यालय को दें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। यह भी पढ़ें- शराब की दुकानें बंद, सोशल मीडिया पर पल-पल निगरानी; रांची में दुर्गा पूजा के लिए प्रशासन की एडवाइजरी
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.