Ranchi News: दुर्गा पूजा की तैयारियों पर समिति के साथ डीसी ने की बैठक
रांची, सितम्बर 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार को उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में महानगर दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आगामी त्योहार के दौरान शहर की मूलभूत व्यवस्थाओं और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने उपायुक्त के समक्ष शहर की सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक मांगें रखीं, ताकि पूजा के दौरान आम लोगों को असुविधा न हो। उपायुक्त ने सभी मांगों को सुनकर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने का भरोसा दिया। बैठक में एडीएम धनंजय, समिति के डॉ. अजीत सहाय, रविंद्र वर्मा, संजय मिनोचा, जय सिंह यादव, सागर कुमार, मो. इस्लाम, राजन वर्मा, संजय सिन्हा, उज्जवल दुबे व अन्य उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.