Ranchi News: दुर्गाबाड़ी में श्रद्धा के साथ हुई कोजागरी लोक्खी पूजा
रांची, अक्टूबर 25 -- दुर्गाबाड़ी मंदिर में कोजागरी पूजा Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। बंग समुदाय ने रविवार को पारंपरिक कोजागरी लोक्खी पूजा श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की। दुर्गाबाड़ी मंदिर में शाम 6:30 बजे विधिविधान से मां लोक्खी (लक्ष्मी) की पूजा की गई। पुरोहित चयन राय ने पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने मां की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सोमवार को शरद पूर्णिमा की पूजा के बाद मां लोक्खी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मंदिर में लाल साड़ी और आभूषणों से सुसज्जित मां लोक्खी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। मां के बाएं हाथ में धान से भरा कलश और दाहिने हाथ में कमल का फूल सुशोभित था। पूजा के दौरान नारियल के लड्डू, फल, परमान्न (खीर) और मिठाइयों का भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.