Ranchi News: दुर्गंध से परेशान लोगों ने मशरूम फैक्ट्री बंद कराने की मांग की
रांची, अक्टूबर 30 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। कर्रा प्रखंड के घुनसुली गांव में संचालित मशरूम फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। फैक्ट्री से निकलने वाली तीव्र दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर फैक्ट्री को बंद कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री के कारण आसपास के करीब तीन वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का वातावरण दूषित हो गया है। दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौजा घुनसुली में मशरूम फैक्ट्री संचालित है। ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री के आसपास मरे हुए जानवरों जैसी तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि दूषित वातावरण के कारण क्षेत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.