Ranchi News: दुमका की छात्रा को न्याय व ट्रिपल आईटी निदेशक को बर्खास्त करने की मांग
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। दुमका के काठीकुंड में नौवीं कक्षा की आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना और ट्रिपल आईटी रांची के छात्र आदित्य की मौत के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने मंगलवार को अलबर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया। संगठन ने दुमका मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और ट्रिपल आईटी के निदेशक प्रो राजीव मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की। आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ ने कहा कि आदिवासी छात्रा के साथ हुई घटना महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा, सुरक्षा और परिवार के एक आश्रित को नौकरी देने की मांग की। आइसा के रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने ट्रिपल आईटी के छात्र आदित्य की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.