Ranchi News: दुकानों में चोरी पर चैंबर ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। अपर बाजार के ईस्ट मार्केट रोड में एक ही दिन दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यवसायियों में चिंता है। फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने मामले को संज्ञान लेते हुए घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। चैंबर के सह सचिव और कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने भी व्यवसायी से बातचीत की। अध्यक्ष ने कोतवाली थाना प्रभारी से फोन पर बात कर मामले का जल्द उद्भेदन करने और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अपर बाजार राजधानी का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। यहां एक ही दिन दो दुकानों में चोरी की घटना चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं से व्यवसायियों में असुरक्षा की भावना पैदा होत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.