रांची, अक्टूबर 23 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। आगामी त्योहारों की तैयारियों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक कार्यों की उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने समाहरणालय में शुक्रवार को समीक्षा की। जिले के सभी वरीय पदाधिकारी के साथ हुई बैठक में उन्होंने दीवाली, छठ व काली पूजा में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता व नागरिक सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पहुंचाने व प्रशासनिक कार्यों को समय पर करने को कहा। दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को बधाई दी। उपायुक्त ने केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। कहा कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कोई भी योग्य लाभुक योजनाओं से वंचित नहीं रहे। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन म...