Ranchi News: दीये से लगी आग में दो घर राख, लाखों की संपत्ति स्वाहा
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रखंड की हाड़ामलोहर पंचायत के पेलकाडीह गांव में शनिवार शाम करीब सात बजे दीये से लगी आग में रंग लाल महतो और कृतिवास महतो का घर जलकर राख हो गया। घर के कोठार में पुआल रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते दोनों घर उसकी चपेट में आ गए। आग बुझाने के लिए गांव के सैकड़ों लोगों ने चार से पांच घंटे तक मशक्कत की। ग्रामीणों का आरोप है कि 101 पर सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। आग लगने से दोनों परिवारों के घर में रखा सामान जल गया। सबसे अधिक नुकसान रंग लाल महतो को हुआ। उनके घर में रखा करीब 22 क्विंटल धान, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन-जायदाद के महत्वपूर्ण कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर तमाड़ प्रमुख अजय मुंडा और मुखिया पंकज कुमार सिंह मुंडा रविवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.