रांची, नवम्बर 9 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दीपावली पर पटाखे जलाने के दौरान हुए हादसों में 25 से अधिक लोग झुलस गए। इलाज के लिए रिम्स में करीब 15 और सदर अस्पताल में 10 से अधिक मरीज पहुंचे। रिम्स में झुलसने के मामले अधिक गंभीर नहीं थे, लेकिन पटाखों की चिंगारी से आंखों की कॉर्निया क्षतिग्रस्त होने के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज किए गए। नेत्र रोग विभाग के एचओडी डॉ. सुनील ने बताया कि इनमें तीन गंभीर मरीज रांची व आसपास के क्षेत्रों के हैं, जिन्हें दवाइयां देकर इलाज किया जा रहा है। पटाखों की चिंगारी सीधे आंखों में पड़ने से कॉर्निया को नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर: सदर अस्पताल में गूंजती रही घायलों की चीखें, बर्न और मारपीट के 9 नए मामले पहुंचे अस्पताल प्रशासन ने दीपावली के बाद भी ऐसे मरीजों की संभावित वृद्धि क...