रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिप सदस्य रीणा देवी और बीडीओ गिरेन्द्र टूटी ने संयुक्त रूप से उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। वे जनसेवा और संघर्ष के प्रतीक थे तथा उनका जीवन लोगों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। मौके पर कृषि पदाधिकारी हेमंत एक्का, चंदन तिवारी, मुखिया राजन किस्पोट्टा, संजय गोप, लखन लकड़ा सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- शिबू सोरेन की प्रतिमा पर पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने पुष्पांजलि अर्पित की यह भी पढ़ें- Garhwa News: पुण्य तिथि पर दिशो...