रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: ​खूंटी, संवाददाता। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) खूंटी जिला समिति की ओर से मंगलवार को भगत सिंह चौक पर दिशुम गुरु स्व. शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य एवं भावुक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झामुमो के जिला अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद की गरिमामयी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। ​इस अवसर पर खूंटी के स्थानीय विधायक राम सूर्या मुंडा, तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया सहित पार्टी के कई केंद्रीय व जिला स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्...