Ranchi News: दिव्यांग ने पांच पर लगाया पीटकर हाथ तोड़ने का आरोप
रांची, सितम्बर 6 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ओबर नवागढ़ निवासी दिव्यांग फागुराम बेदिया ने खेत की मेड़ के विवाद में गंभीर मारपीट को लेकर सिकिदिरी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने पांच लोगों पर घेरकर लाठी-डंडे और ईंट से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 13 अगस्त को खेत की आड़-मेड़ को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कुच्चु निवासी राजेश बेदिया, दिनेश बेदिया, रमेश बेदिया, सावना बेदिया और लालू बेदिया ने फागुराम को घेरकर लाठी-डंडे और ईंट से मारपीट की। मारपीट में उसके हाथ में गंभीर चोट लगी और फ्रैक्चर हो गया। सिकिदिरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.