रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े एक शिक्षिका से चेन छिनतई की घटना सामने आई। आरंभ एकेडमी संडे मार्केट की शिक्षिका शालू मित्तल दोपहर करीब 1:45 बजे स्कूल से पैदल घर लौट रही थीं। सिंह मोड़ संडे मार्केट के पास पीछे से काले रंग की बाइक पर आए दो युवकों में से एक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और दोनों काठीटांड़ चौक की ओर फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार छीनी गई चेन का वजन 8.5 ग्राम है, जिसकी कीमत करीब 1.25 लाख रुपये है। घटना के बाद शालू मित्तल ने रातू थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाश बिना हेलमेट के थे। पुलिस मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में छिनतई की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे पहले भी स्कूल की छ...