रांची, सितम्बर 30 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। ओपा गांव में मंगलवार को चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात और मोबाइल समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। भुक्तभोगी सुनील पांडेय की बेटी पूजा कुमारी ने बताया कि घर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। छानबीन करने पर पांच हजार रुपये नकद, सोने की कान की बाली, चांदी की चेन और दो मोबाइल फोन गायब मिले। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। यह भी पढ़ें- Chandauli News: ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात और नकदी उड़ाई घटना की सूचना चान्हो थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से ...