रांची, अगस्त 8 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध ऐतिहासिक मां दिऊड़ी मंदिर परिसर में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण और विकास कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को बुंडू एसडीएम मोहन लाल मरांडी ने मंदिर परिसर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उनके साथ तमाड़ बीडीओ अनिल कुमार मिंज भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मंदिर परिसर में चल रहे विभिन्न विकास और सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मियों को कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...