Ranchi News: दिउड़ी मंदिर में डाकघर ने लगाया गंगाजल बिक्री स्टॉल
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: तमाड़, प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी पर प्राचीन दिउड़ी मंदिर परिसर में तमाड़ उप डाकघर की ओर से गंगाजल बिक्री के लिए स्टॉल लगाया गया। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगोत्री का गंगाजल खरीदकर शिव मंदिर और माता मंदिर में जलाभिषेक किया। डाककर्मियों ने बताया कि तमाड़ उप डाकघर में सावन माह के दौरान लगातार गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गंगाजल की आवश्यकता होने पर लोग उप डाकघर से इसे खरीद सकते हैं। इसके साथ ही वाटरप्रूफ राखी लिफाफों की भी बिक्री की जा रही है। स्टॉल पर उप डाकपाल देवनारायण रविदास, डाक अधीक्षक लालो प्रसाद, बुंडू एवं तमाड़ लाइन के दीपक मुंडा, मोहित कुमार सहित अन्य डाककर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: तोरपा पोस्ट ऑफिस में गंगाजल और रक्षाबंधन स्पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.