रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: तमाड़, संवाददाता। नवरात्र को लेकर प्राचीन सोलहभुजी मां दिउड़ी मंदिर में रविवार को कलश स्थापना के साथ नौ दिनों तक बकरा, नारियल समेत सभी प्रकार की बलि पर रोक रहेगी। नवमी की बलि के बाद ही यह परंपरा फिर शुरू होगी। रविवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी मनोज पंडा ने बताया कि नवरात्र के दौरान लगातार नौ दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। नवरात्र में दिउड़ी मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में व्यापक व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Navratri Kalash Sthapana: नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना कब करें? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भीड़ नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की जा...