रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार सुबह 11 बजे अपना दांत का इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचे और दंत चिकित्सा विभाग में उपचार कराया। राज्यपाल को सरकारी अस्पताल में इलाज कराते देख वहां मौजूद मरीजों और परिजनों का उत्साह बढ़ा। लोगों का कहना था कि राज्यपाल का यहां आना अस्पताल की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का संकेत है, जिससे आम जनता का सरकारी चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा। राज्यपाल इससे पहले भी इलाज के लिए सदर अस्पताल आ चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...