Ranchi News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। प्रमुख संवाददाता सुखदेवनगर थाना पुलिस ने दहेज हत्या मामले के नामजद आरोपी विकास ठाकुर को गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को होटवार जेल भेज दिया गया। वह रातू रोड के इंद्रपुरी रोड नंबर पांच का रहने वाला है। उसकी पत्नी अपर्णा की गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। मामले में अन्य फरार नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिया है।मृत महिला अपर्णा का मायका चतरा में है। उसके परिवार के लोग जमशेदपुर में रहते हैं। मामले की जानकारी होने पर अपर्णा के पिता विनोद कुमार ठाकुर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुवार को सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां दोनों पक्ष के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट हुई थी। मामले में अपर्णा के पिता की लिखित शिकायत पर दामाद, उसके मां-पिता व भाई के अलावा मामा के खिलाफ दहेज हत्या का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.