Ranchi News: दहेज के लिए प्रताड़ना का लगाया आरोप, पांच पर केस
रांची, सितम्बर 10 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के तारूप में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर नवविवाहिता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता रेखा कुमारी ने बुधवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी 2 जुलाई को तारूप निवासी सोमनाथ महतो, पिता जीतवाहन महतो, के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी हैसियत से अधिक दहेज और घर बसाने का सामान दिया था। पीड़िता के अनुसार, विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही कम दहेज लाने को लेकर पति सोमनाथ महतो, जेठ तेजनाथ महतो, ससुर जीतवाहन महतो और जेठानी संगीता देवी ने मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप है कि दो-तीन दिनों तक खाने-पीने के लिए भी नहीं पूछा गया। पति ने शादी के बाद से उससे बातचीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.