Ranchi News: दस से होगा हाउस होल्ड सर्वे, बच्चों का आंकड़ा जुटाया जाएगा
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए 10 नवंबर से हाउस होल्ड सर्वे शुरू होगा। इसके तहत 3 से 18 वर्ष के बच्चों, स्कूल में नामांकन, ड्रॉप आउट व अनामांकित बच्चों का आंकड़ा जुटाया जाएगा। यह रिपोर्ट भारत सरकार के समग्र शिक्षा के 'एनुअल वर्क प्लान एंड बजट 2027-28' के निर्माण के लिए भेजी जाएगी। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन के अनुसार, सर्वे से पहले आउट ऑफ स्कूल व ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित करने व शिशु पंजी को अपडेट करने के उद्देश्य से गांव व टोला की मैपिंग की जाएगी। ओवरलैपिंग रोकने के लिए शिक्षकों को विशिष्ट टोला-मोहल्ला टैग किया जाएगा।इस प्रक्रिया में सरकारी स्कूलों के साथ गैर-सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया जाएगा। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.