Ranchi News: दस दिनों से युवक लापता, थाने में सनहा दर्ज
रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बांसजाड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय राम कच्छप लोहरा पिछले दस दिनों से लापता हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। मामले को लेकर रविवार को मांडर थाना में सनहा दर्ज कराया गया है। बताया गया कि राम कच्छप लोहरा, पिता सुमेश लोहरा, 24 जुलाई की दोपहर करीब दो बजे खलारी थाना क्षेत्र के हुटाप गांव स्थित एक रिश्तेदार के घर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। दो-तीन दिन बाद परिजन हुटाप गांव पहुंचे तो रिश्तेदारों ने बताया कि राम उसी दिन वहां से अपने घर के लिए निकल गए थे। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित सभी स्थानों पर तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मांडर थाना में सनहा दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.