Ranchi News: दसवें दिन भी ठप रही जलापूर्ति, दो पंचायतों की दो हजार आबादी परेशान
रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू में पेयजल विभाग की लापरवाही के कारण कोड़ाकेल और मुरहू पंचायत की करीब दो हजार आबादी लगातार दसवें दिन भी पानी के लिए परेशान रही। गनालोया नदी स्थित पंप हाउस में तकनीकी खराबी आने से जलापूर्ति ठप है। दस दिन बीत जाने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा बाधित रहने के बाद भी विभाग के अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। मुरहू निवासी महेश गुप्ता ने कहा कि पेयजल विभाग लोगों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रहा है। लोग लगातार परेशान हैं, लेकिन अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। वहीं, मुरहू के मस्जिद मुहल्ला निवासी समीर खान ने कहा कि लोग अब सप्लाई के पानी पर ही निर्भर रहते हैं। पानी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.