रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू पहानटोली के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अंचलाधिकारी सच्चिदानंद वर्मा को आवेदन देकर दशकर्म में उपयोग होने वाली गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। आवेदन में कहा गया है कि बुढ़मू मौजा के खाता संख्या 235, प्लॉट संख्या 2633, रकबा 78 डिसमिल गैरमजरूआ जमीन का वर्षों से ग्रामीण अंतिम संस्कार के बाद होने वाले दशकर्म के लिए उपयोग करते आ रहे हैं। आरोप है कि उक्त जमीन से सटी भूमि खरीदने वाले लोहरदगा जिले के कुड़ू निवासी राम गोप धीरे-धीरे गैरमजरूआ जमीन पर भी अतिक्रमण कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल अतिक्रमण हटाकर सार्वजनिक उपयोग की इस जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। आवेदन देने वालों में शशिकांत मुंडा, सोनू मुंडा, रामकिशुन लोहरा, प्रकाश मुंडा सहित कई ग्रामीण शामिल...