Ranchi News: दवा छिड़क धान की फसल नष्ट करने का आरोप
रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव में तीन किसान भाइयों के खेत में लगी धान की फसल खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव से नष्ट होने का मामला सामने आया है। किसानों ने गांव के ही कार्तिक उरांव, पिता महादेव उरांव पर खेत में दवा छिड़कने का आरोप लगाते हुए पिठोरिया थाना में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में किसान भक्तु उरांव, एतवा उरांव और जगरनाथ उरांव ने बताया कि उन्होंने करीब एक एकड़ खेत में धान की फसल लगाई थी। 14 अगस्त को एक ग्रामीण ने उन्हें सूचना दी कि उनके खेत में किसी व्यक्ति द्वारा खरपतवार नाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। अगले दिन खेत में पहुंचने पर धान की पूरी फसल सूखकर खराब मिली। किसानों के अनुसार बीज, खाद, दवा और मजदूरी समेत करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.