Ranchi News: दर्शनशास्त्र विभाग में स्वागत व विदाई समारोह, संजना बनीं मिस फ्रेशर
रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग में बुधवार को स्वागत सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आभा झा, डॉ. पानो कुमारी, डॉ. गुड़िया कुमारी और डॉ. शशि कुमारी की उपस्थिति में नए विद्यार्थियों का स्वागत किया गया और अंतिम वर्ष के छात्रों को विदाई दी गई। समारोह में विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, शायरी और 'दर्शनशास्त्र के विद्यार्थियों का एक दिन' विषय पर एक हास्य नाटिका प्रस्तुत की। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर संजना कुमारी को मिस फ्रेशर, प्रीतम को मिस्टर फ्रेशर और निखिल व प्रणव को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। यह भी पढ़ें- जेएन कॉलेज में युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को मिले प्रमाणपत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.