Ranchi News: थानों में सीसीटीवी लगाने के टेंडर पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए जारी टेंडर की प्रगति पर सरकार से जवाब मांगा है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक व जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अगली सुनवाई में चार नवंबर को सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। सुनवाई में सरकार की ओर से महाधिवक्ता रोहितश्य राय ने अदालत को बताया कि थानों में कैमरे लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है। 29 अक्तूबर तक आवेदन जमा करने हैं। 30 नवंबर को टेंडर का बिड खोला जाएगा। इसके बाद सरकार की ओर से टेंडर की प्रगति से संबंधित जवाब कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शिक्षक नियुक्ति मामले में अभ्यर्थियों का ब्योरा देने का अंतिम मौकाइचागढ़ थाने में कथित मारपीट का मामला इचागढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.