रांची, नवम्बर 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को 20 नवंबर तक टेंडर के टेक्निकल बीड को अंतिम रूप देने और अब तक हुई प्रगति की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वहीं, तरुण महतो की पुलिस हिरासत में पिटाई के मामले में जेल अधीक्षक की रिपोर्ट शपथ पत्र के माध्यम से अदालत में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस मनोज प्रसाद की खंडपीठ में बुधवार को मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता रोहितश्य राय ने अदालत को बताया कि राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए टेंडर का टेक्निकल बीड तीन नवंबर को खोला गया है। फिलहाल इसका...