रांची, अक्टूबर 18 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा के दौरान अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने बुंडू-राहे-सिल्ली सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया। बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश और राहे थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। यातायात नियमों के पालन की अपील:पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया। जांच के दौरान किसी भी वाहन मालिक से जुर्माना नहीं वसूला गया। डीएसपी ओम प्रकाश ने लोगों से या...