Ranchi News: त्रिदेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक, लोगों ने की सुख-समृद्धि की कामना
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सावन माह के पावन अवसर पर मुरहू प्रखंड के कुंजला स्थित त्रिदेव मंदिर में रविवार को विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष काशीनाथ महतो अपने परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए। पूजा के दौरान भगवान भोलेनाथ का श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही माता दुर्गा, बजरंग बली, देवी मां, काली मां एवं नंदी महाराज की भी विधिवत आराधना की गई। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के माहौल से सराबोर रहा। गांव के पुरोहित प्रदीप पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज में सुख-शांति, समृद्धि एवं सभी के घरों में खुशहाली बनाए रखने की कामना की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.