Ranchi News: त्योहारों से पूर्व एचईसीकर्मियों को तीन माह का वेतन मिले : यूनियन
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन (एटक) के कार्यालय में गुरुवार को मजदूरों के लंबित वेतन और अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। लालदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दशहरा से पहले कर्मचारियों को कम से कम तीन माह का वेतन भुगतान कराने के लिए एचईसी के उच्च प्रबंधन पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि एचईसी कर्मचारियों का करीब 32 माह का वेतन लंबित है। इसके बावजूद कर्मचारी पूरी क्षमता के साथ कई महीनों से उत्पादन बढ़ाने में जुटे हैं। अक्तूबर और नवंबर त्योहारों के महीने हैं और इस दौरान कर्मचारियों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा पारिवारिक खर्च का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में प्रबंधन को दशहरा से पहले तीन माह का वेतन भुगतान कर कर्मचारियों को तत्काल राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.