Ranchi News: त्योहारों से पहले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने के लिए चला अभियान
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आम लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को खूंटी जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। दैनिक हिन्दुस्तान में 'मिलावट के खिलाफ जंग' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक और अभिहित अधिकारी डॉ. रजनी नीलम टोप्पो के पर्यवेक्षण में विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटों, मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान खैनी और गुटखा बेचने वाली दुकानों का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच: यह भी पढ़ें- Ranchi News: खराब गुणवत्ता वाला 50 किलोग्राम पनीर जब्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.