रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से भगवान जगन्नाथ के लोहे के रथ में करंट दौड़ गया, जिससे दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सोमवार दोपहर तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेंगसेरा मोसीबाड़ी के पास हुआ। घटना के बाद पूरे तोरपा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेफरल अस्पताल और सदर अस्पताल में परिजनों व ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लंच अवकाश में रथ हटाने पहुंचे थे छात्र यह भी पढ़ें- Ranchi News: कमलेश ने घायल होने के बावजूद साथियों को पहुंचाया अस्पतालघटनास्थल का विवरण जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे श्रीहरि प्लस टू विद्यालय में लंच अवकाश था। इसी दौरान विद्यालय के कुछ...