Ranchi News: तोरपा में हर घर तिरंगा के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा तोरपा मंडल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ नगर भवन से हुई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। कार्यकर्ता वंदे मातरम और भारत माता की जय के उद्घोष करते हुए पूरे नगर में मार्च करते रहे। माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक कोचे मुंडा, संतोष जायसवाल, सुबोध गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ नेता कर रहे थे। नेताओं ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जगाना और आजादी के अमृत महोत्सव को जन-जन तक पहुंचाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.