Ranchi News: तोरपा में स्लेस्टीना हेमरोम का हुआ अंतिम संस्कार
रांची, जुलाई 11 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। खूंटी धर्मप्रांत के बिशप विनय कंडुलना की माता 93 वर्षीय स्लेस्टीना हेमरोम को शनिवार को भावपूर्ण माहौल में अंतिम विदाई दी गई। तोरपा स्थित पवित्र हृदय चर्च में प्रार्थना सभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को चर्च परिसर के पीछे स्थित कब्रिस्तान में उनके पति की कब्र के बगल में दफनाया गया। अंतिम विदाई में खूंटी जिले के अलावा पड़ोसी जिलों से भी बड़ी संख्या में फादर, सिस्टर, जनप्रतिनिधि और विश्वासी शामिल हुए। पूरे चर्च परिसर में शोक और प्रार्थना का माहौल रहा। विदाई मिस्सा सुबह 10 बजे शुरू हुई। मिस्सा की शुरुआत पल्ली पुरोहित फादर हीरालाल हुन्नी पूर्ति ने की। इसके बाद वीजी फादर बिसु बेंजामिन आईंद की उपस्थिति में बिशप विनय कंडुलना ने मुख्य रूप से मिस्सा चढ़ाया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बिशप विनय कंडुलना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.