Ranchi News: तोरपा में सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य की कामना की
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। सुहागिनों का महापर्व हरितालिका तीज तोरपा में सोमवार को अटूट श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा कर अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। भोर होते ही महिलाओं ने स्नान कर व्रत का संकल्प लिया और दिनभर बिना जल ग्रहण किए निर्जला व्रत रखा। माता पार्वती और भगवान शिव को श्रद्धा के साथ बेलपत्र, फूल, धूप, अगरबत्ती अर्पित कर जलाभिषेक किया गया। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मंगलकामना की। यह भी पढ़ें- Sasaram News: हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत इस पावन व्रत में युवतियां भी पीछे नहीं रहीं। अच्छे वर की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.