Ranchi News: तोरपा में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई भगवान गणेश की पूजा
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। प्रथम पूज्य, विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की पूजा तोरपा के गांधीनगर स्थित पूजा पंडाल में सोमवार को बड़े ही श्रद्धा, भक्तिभाव और उत्साह के साथ संपन्न हुई। गणेश पूजा समिति, गांधीनगर द्वारा भव्य पंडाल में भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही पंडाल में भक्तों का तांता लग गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित शिवम मिश्रा ने विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया। गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाया गया, सिंदूर, दूर्वा और फूलों से उनका मनोहारी श्रृंगार किया गया। दिनभर दर्शन-पूजन का सिलसिला चलता रहा और भक्त बारी-बारी से दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना करते रहे। पूजा संपन्न होने के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खीर-पूड़ी का वितरण किया गया। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.