Ranchi News: तोरपा में वज्रपात से चार मवेशियों की मौत
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड की हुसिर पंचायत अंतर्गत गोपला कुसुम टोली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तेज बारिश के दौरान हुए वज्रपात से चार बैलों की मौत हो गई। इस हादसे में दो किसानों को लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद दोनों किसान परिवारों के सामने खरीफ खेती का संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार किसान आमुस गुड़िया और अनसेलम गुड़िया खेत की जुताई कर अपने-अपने बैलों के साथ घर लौटे थे। जुताई के बाद उन्होंने बैलों को घर के समीप एक पेड़ के नीचे बांध दिया। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। बिजली गिरने से आमुस गुड़िया के दो और अनसेलम गुड़िया के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों की प्रतिक्रियाएँ ग्रामीणों ने बताया कि बैल किसानों के लिए खेती का सबसे महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.